बहरागोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र में चल रहे अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ बहरागोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने ब्लॉक मोड़ के पास घेराबंदी कर मोहनपुर निवासी 45 वर्षीय मोती रंजन राणा, पिता संतोष राणा, को गिरफ्तार किया.पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2,700 पीस अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए गए.(नीचे भी पढ़े)
मामले में बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 44/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध लॉटरी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है. वहीं, स्थानीय लोगों ने अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है.




