जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वंदेमातरम संपूर्ण गीत पर आधारित देशभक्ति समूह नृत्य प्रतियोगिता तुलसी भवन के मुख्य सभागार में आयोजित हुई. प्रतियोगिता में 23 विद्यालयों के 184 विद्यार्थियों एवं 46 शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भाग लिया. महिला विश्वविद्यालय की डॉ सुधा सिंह दीप, ग्रेजुएट कॉलेज की सायंतनी बनर्जी, तुलसी भवन की नीता सागर चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों मुरलीधर केडिया, सुभाषचंद्र मूनका, इंद्रदेव, बिमल जालान, प्रकाश मेहता ने दीप प्रज्वलित कर किया. तत्पश्चात डॉ प्रसेनजित तिवारी ने स्वागत भाषण किया एवम् प्रतिभागियों को नियमों की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर नगर के विद्वानों में डॉ रागिनी भूषण, नीलिमा पांडे, डॉ वीणा पांडेय भारती, उपासना सिन्हा, माधवी उपाध्याय, पूनम सिंह, नीलम पेडीवाल, आलोक मंजरी, आरती श्रीवास्तव, अनीता निधि, अनीता सिंह, विजयलक्ष्मी वेदुला, शकुंतला देवी, पूनम महानंद, प्रणति शरण, बलविंदर सिंह, राजेंद्र शाह राज, डॉ अरुण कुमार शर्मा, जितेश तिवारी, वसंत जमशेदपुरी, हरभजन सिंह रहबर, डॉ मिथिलेश चौबे, अरुणा भूषण, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, सुरेशचंद्र झा, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, अजय प्रजापति, नीलांबर चौधरी, प्रकाश झा, शकुंतला शर्मा, डॉ राकेश पांडे, दिव्येंदु त्रिपाठी ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का ऊत्साह बढ़ाया.




