
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के बागानशाही निवासी 39 वर्षीय परवेज़ आलम 6 अगस्त की शाम से लापता हैं. परिजनों के अनुसार, परवेज़ आलम 6 अगस्त की शाम करीब 7 बजे अपने घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे. (नीचे देखे पूरी खबर)
परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिवार उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित है. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को परवेज़ आलम के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल इस नंबर पर संपर्क करें 6207891131परवेज़ आलम को खोजने में सहयोग करें. इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाया जा सके.




