जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के डालडा लाइन स्थित जय दुर्गा ज्वेलर्स की दुकान में एसी का कॉपर पाइप चोरी करने का मामला सामने आया है. दुकान मालिक विकास स्वाइन ने साकची थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
शिकायत के अनुसार, पिछले सप्ताह भी दुकान के एसी का कॉपर पाइप चोरों द्वारा काट लिया गया था. पाइप दोबारा लगवाने में दुकानदार को करीब 7-8 हजार रुपये खर्च करने पड़े. मंगलवार को दुकान की छत पर दोबारा चोर के पहुंचने की जानकारी सीसीटीवी कैमरे से हुई. सीसीटीवी में एक चोर एसी का कॉपर पाइप काटते हुए दिखाई दिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया. शोर सुनकर आरोपी भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया. इस दौरान उसके पास मौजूद बोरे की तलाशी लेने पर उसमें चोरी किया हुआ कॉपर पाइप बरामद की गई है. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय निवासी संदीप बर्मन ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ने के बाद साकची पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और चोरी की अन्य घटनाओं से उसके संबंध की जांच की जा रही है. दुकानदार ने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.




