पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की इस्ट मिदनापुर के कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. वह कोलकाता से वेस्ट मिदनापुर के केशपुर में खुदीराम बोस के बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे थे. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, रास्ते में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी और खराब मौसम के कारण उसे बीच रास्ते में ही उतारना पड़ा. बताया जा रहा है कि कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरने से पहले ही तकनीकी खराबी देखने को मिली थी. हांलाकि कुछ ही समय में इसे ठीक कर लिया गया. उड़ान भरने के कुछ देर बाद पुन: टेक्निकल ग्लिच का पता चला. दूसरी तरफ, मेदिनीपुर में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण वहां हेलिकॉप्टर का उतरना मुमकिन नहीं था. इन परिस्थितियों को देखते हुए कोलाघाट के हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर को सुरक्षित उतारने का फैसला किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कोलाघाट से सड़क मार्ग से शहीद खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने : कोलाघाट से सीएम केशपुर सड़क मार्ग से जाएंगे. वहां स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोल के शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पीत करेंगे.




