जमशेदपुर : सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था ‘प्रयत्न’ द्वारा साप्ताहिक भोजन वितरण अभियान के अंतर्गत आज बागबेड़ा बस्ती में बच्चों के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बस्ती के जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताना, उनकी खुशियों को साझा करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना था. कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां और खेल आयोजित किए. बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. संस्था की ओर से बच्चों के बीच बिस्किट, चॉकलेट एवं अन्य खाद्य पदार्थो का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर झा ने कहा, “हमारा मानना है कि हर बच्चे का बचपन खुशियों और अवसरों से भरा होना चाहिए. बागबेड़ा बस्ती के इन मासूमों की निस्वार्थ मुस्कान ही हमारी संस्था की असली सफलता है. प्रयत्न संस्था भविष्य में भी समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए ऐसे प्रयास जारी रखेगी. कार्यक्रम में बस्ती के अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी बढ़कर हिस्सा लिया तथा प्रयत्न संस्था की इस सराहनीय पहल की ढेर सारी प्रशंसा की. कार्यक्रम को सफल बनाने मे राहुल, दुर्गेश, आकाश, रवि, अंकित, भास्कर, शिबू, मधुरेश, राम, हर्ष एवं अन्य कई सम्मानित सदस्यो की महत्वपूर्ण भूमिका रही.




