पटना: बिहार के औरंगाबाद में गुरुवार की सुबह सड़क हादसा हो गया. नगर थाना क्षेत्र में जीटी रोड ओवरब्रिज बाईपास के पास वाराणसी से पटना जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए. इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार, यात्री बस वाराणसी से पटना जा रही थी. इसी दौरान जीटी रोड ओवरब्रिज बाईपास के पास बस अचानक नियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई. (नीचे भी पढ़े)
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और यात्रियों की चीख-पुकार मच गई.घटना की खबर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से निकालकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को विशेष निगरानी में रखा गया है.




