लखीमपुर(यूपी) : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के धौरहरा के पास नेशनल राजमार्ग-730 पर उंचगांव और भरेहता गांव के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में करीब 10 लोगों के मारे जाने की खबर है. मृतकों में दो महिला भी शामिल है. मृतकों में से नौ की पहचान कर ली गई है जिनमें जयदीप सिंह (25), अदनान खान (15), पवन राजभर (23), सोहन राजभर (21), रामगोपाल (42), सहज राम (35), पप्पू गौतम (18), गायत्री वैश्य (44) और जुलेखा (55) शामिल हैं. एक अन्य मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं. (नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखीमपुर से बहराइच जा रही वैन की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. उन्होंने बताया- वैन अपनी लेन से दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. जिससे घटना घटी.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, जनपद लखीमपुर खीरी में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.








