बहरागोड़ा: बड़शोल थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने परिचित युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप में थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना में दिए गए आवेदन में महिला ने कहा है कि उसके पति रोजगार के लिए बाहर रहता है वह अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए बहरागोड़ा में ही किराए के मकान में रहती थी. (नीचे भी पढे)
घर में किसी पुरुष के नहीं रहने के कारण वह अक्सर गांव के परिचित युवक फकीर चंद्र मुर्मू से जरूरत के समय मदद लेती थी.महिला का कहना है कि आरोपी उसे पारिवारिक रिश्ते की आड़ में उसके घर पर भी आने-जाने लगा और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. महिला ने कहा कि उसने जब उसका विरोध किया तो उक्त युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा, वह डर और सामाजिक लोकलाज की भय से किसी को कुछ बात नहीं पा रही थी, जिसका लाभ युवक उठता रहा. महिला की शिकायत पर बड़शोल पुलिस ने थाना में कांड संख्या 22/ 26 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी फकीर चंद्र मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.







