• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। आज आप स्वयं को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज से आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। दूसरे आपसे काफी ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का गलत फायदा न उठाएं। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक संभव हो इसे नजरअंदाज करें।

वृष राशि
स्वयं को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीकों से अपना असर दिखायेगी। आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर अधिक सिखाता है। उदासी के भंवर में स्वयं को खोकर वक्त बर्बाद करने से बेहतर है कि जिंदगी के सबक को जानने और सीखने की कोशिश की जाएं। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ करके आप अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

मिथुन राशि
अपना धैर्य न खोएं, खास तौर पर मुश्किल हालात में। आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और संभव है कि अचानक अनदेखा लाभ भी मिले। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराजगी की केंद्र बना सकती है। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। आपकी अंदरूरनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है। जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पायेंगे।

कर्क राशि
अध्यात्म की सहायता लेने का सही समय है, क्योंकि मानसिक तनाव को मार भगाने के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। ध्यान और योग आपकी मानसिक मजबूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आवश्यकता से अधिक खर्चा न करें। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। इकतरफा प्यार आपके लिए काफी खतरनाक साबित होगा। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि
आज आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार को अभिव्यक्त करे। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। खाली समय में सकारात्मक काम करके लाभ उठायें।

कन्या राशि
आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप यह चोट स्वयं को पहु़चा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख-दुःख बांटने की आदत विकसित करें। नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप लेगा और धन आपकी ओर आयेगा। घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। अगर आप जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालेंगे और अनावश्यक काम करेंगे, तो आज का दिन काफी निराशाजनक हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट अनुभव कर सकते हैं।

तुला राशि
मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। पुरखों की जायदाद की खबर पूरे परिवार के लिए प्रसन्नता ला सकती है। सोशल मीडिया पर अपने प्रिय के पिछले दो-तीन संदेश देखिए, आपको एक शानदार आश्चर्य होगा। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पायेगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है।

वृश्चिक राशि
आपके परिवार को आपसे बहुत अधिक उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ की तरह पिघल जायेगा। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है।

धनु राशि
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की आवश्यकता है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है। इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और आवश्यकता से अधिक खर्चा न करें। घरेलू कामकाज आपको अधिकतर समय व्यस्त रखेंगे। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार लाभदायक साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। किसी अधिवक्ता के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। आज आपका वैवाहिक जीवन प्रसन्नता, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

मकर राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचायेगा। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। घरेलू जीवन सुकूनभरी और प्रसन्नचित रहेगी। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने गलत कामों का फल मिलेगा। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जायेंगे। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

कुंभ राशि
आज के दिन ऐसी चीजों पर काम करने की आवश्यकता है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। आप सभी पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा होगा और आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि
जीवनसाथी प्रसन्नता की वजह साबित होगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इजहार करे। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए फरिश्तों की तरह है और आपको आज यह अनुभव होगा।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026

August 26, 2026
Next Post
Jamshedpur nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में पूछताछ के दौरान अशोक सिंह राघव की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच लाया गया

Jamshedpur nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में पूछताछ के दौरान अशोक सिंह राघव की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच लाया गया

Jamshedpur birth death certificate work : एसआइआर ड्यूटी के कारण जेएनएसी-मानगो में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का काम ठप, 1500 से अधिक आवेदन लंबित

Jamshedpur birth death certificate work : एसआइआर ड्यूटी के कारण जेएनएसी-मानगो में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का काम ठप, 1500 से अधिक आवेदन लंबित

Jamshedpur sad news : जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Jamshedpur sad news : जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News