जमशेदपुर : जमशेदपुर के जाने-माने स्क्रैप कारोबारी हाजी अब्दुल खालिक का शनिवार तड़के करीब दो बजे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, कारोबारी जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. हाजी अब्दुल खालिक के बेटे मुमताज अहमद दया अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर के संचालक हैं. इसके अलावा वे साकची जामा मस्जिद के उपाध्यक्ष तथा दया सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक भी हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मुमताज अहमद ने बताया कि हाजी अब्दुल खालिक के जनाजे की नमाज रविवार को नमाज-ए-जुहर के बाद साकची आमबागान मैदान में अदा की जाएगी. इसके बाद उन्हें साकची कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.




