बहरागोड़ा: बहरागोड़ा में मंगलवार को चार दिवसीय कृषि सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, सहायक तकनीक प्रबंधक और प्रखंड तकनीक प्रबंधक ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर निर्माण डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष सुशील दुबे, कृषि वैज्ञानिक अवनीश कुमार तथा कृषि विशेषज्ञ संजीत कुमार व कौशल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे.(नीचे भी पढ़े)
सत्र के दौरान उपस्थित कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की बेहतर पैदावार के बारे में बताया. साथ ही आधुनिक तकनीकों और विभागीय कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाने के आसान तरीकों की विस्तृत जानकारी दी, ताकि क्षेत्र के किसान कृषि क्षेत्र में स्वावलंबी और समृद्ध बन सकें.




