चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के चार लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मंगलवार को रिकवर कर उन्हें प्रदान किये. खोये मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और लोगों ने इस कार्य के लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि सभी लोगों ने मोबाइल गुम होने की थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोये मोबाइल फोन को बरामद कर संबद्ध लोगों में वितरित किया.




