चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के चियाबांधी वन सुरक्षा समिति की ओर से रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री जमुना टुडू उपस्थित रहीं. श्रीमती टुडू ने साल पेड़ को राखी बांध कर उसके दीर्घायु की कामना की. आज रक्षा बंधन के पावन पर्व पर हर घर में बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उसके दीर्घायु होने की कामना करती हैं. इसी तर्ज पर समिति की बहनों के साथ मिलकर पेड़ों को भाई मान कर राखी बांध कर उनके दीर्घायु होने की कामना की और वनों को संरक्षित करने का संकल्प लिया. मौके पर ग्राम प्रधान देवा सोरेन, बिंदु महतो, हेमावती महतो, धनी सोरेन, परमा महतो, पद्मावती महतो, दीप्ति महतो, चपोला महतो, डुमनी सोरेन, सुमित्रा महतो, पुतुल सबर समेत अन्य उपस्थित थे.




