जमशेदपुर : टाटा स्टील के चीफ इनफारमेशन ऑफिसर मनीष गर्ग बनाये गये है. वे 1 नवंबर से अपना पदभार ग्रहण करेंगे. वर्तमान चीफ इनफारमेशन ऑफिसर जयंता बनर्जी 1 नवंबर को कंपनी में करीब 33 साल तक सेवा देने के बाद रिटायर होने वाले है. उ़की जगह वे लेंगे. वे आइएल 1 स्तर के अधिकारी होंगे. मनीष गर्ग का स्ट्रांग एकेडमिक बैकग्राउंड है. उनको मैकेनिकल, थर्मल साइंसेस व फ्लूइड मैकेनिक्स व सोशल व बिहेवियरल साइंसेस की डिग्री हासिल है. वे इंदौर के एसजीएसआइटीएस के पास आउट है. (नीचे भी पढ़ें)
आइआइटी दिल्ली व आइआइटी कानपुर से भी उन्होंने डिग्री हासिल की है. मनीष गर्ग अभी आइएल 2 स्तर के अधिकारी के तौर पर चीफ इनफारमेशन ऑफिसर के तौर पर ज्वाइन किये थे. लेकिन अब उनको प्रोमोशन देते हुए आइएल 1 स्तर के अधिकारी बना दिये गये है. टाटा समूह से वे करीब 29 सालों से जुड़े रहे है. टाटा स्टील में आने के पहले वे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से जुड़े रहे थे.




