जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी वन टीम के प्राइमरी स्टील मेकिंग सेक्शन ने पूर्व में बने 76 हीट के अपनी ही रिकॉर्ड को 78 हीट बनाकर तोड़ दिया है.इस रिकॉर्ड में तीनों ही शिफ्ट् के फोरमैन घनश्याम राय, टूना सेठी, रामचंद्र मरांडी, अभिषेक पांडेय और शिफ्ट के सभी अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा. इस रिकॉर्ड को बनाने में सभी सेक्शंस एसएमएलपी कास्टर, क्रेन ऑपरेटर्स, मैकेनिकल और आइइएम का भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. (नीचे भी पढ़ें)
प्लांट के चीफ़ रंजय सिंह के एलडी वन आने के मात्र कुछ ही दिनों में ये रिकॉर्ड बना है. इसमें सेक्शनल हेड अमरनाथ मुखर्जी, सेक्शन सीनियर मैनेजर चंद्रदीप और सुजीत राय का लीडरशिप रहा है. चीफ़ सुबह सुबह आकर इस रिकॉर्ड पर सेक्शन के सभी कर्मचारी और यूनियन कमेटी मेम्बर निरंजन प्रसाद से मिले और उन्हें बधाई भी दी और भविष्य में भी ऐसे ही सेफली हीट बनाते रहने का टाटा स्टील का कमिटमेंट याद दिलाए.




