पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के टाटा हाता मुख्य मार्ग पर पावरू मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर चल रहे एक युवक को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे कि उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के उरुगुटु निवासी सुमन मंडल के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग पर टाटा हाता मुख्य पथ को जाम कर दिया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक की भी जमकर पिटाई की है. पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही हैं.(नीचे भी पढ़े)
घटना रविवार सुबह लगभग आठ बजे की है सुमन मंडल जो कि पिकअप वैन मुर्गा वाहन में खलासी का काम करता था. वह मुर्गा गाड़ी को वाशिंग सेंटर में धोने के लिए लगा नास्ता करने होटल की ओर जा रहा था. इसी दौरान पावरू मोड़ के समीप शाह स्पंज से खाली कर 12 चक्का ट्रक सीजी 15डीएच/ 5176 ने उसे रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही सुमन की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई की एवं मुआवजे की मांग पर सड़क को जाम कर दिया. पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है .




