जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी ऑफ कांग्रेस पार्टी (डीपीएसी), पूर्वी सिंहभूम की पांचवीं बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में जमशेदपुर परिसदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुई. बैठक में जिला प्रभारी शशिभूषण राय की उपस्थिति में जिला स्तरीय राजनीतिक मामलों में सक्रियता बढ़ाने पर बड़े निर्णय लिए गए. (नीचे भी पढ़ें)
डीपीएसी के सदस्यों के समक्ष सदस्य संजय सिंह आजाद ने कुल नौ विषयों से संबंधित प्रस्ताव लाये, जिन पर गहन चर्चा के पश्चात निर्णय लिए गए. बताते चलें कि डीपीएसी का मुख्य उद्देश्य एवं मुख्य कार्य लोक सभा स्तर पर चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याओं का संकलन कर उनके समाधान के लिए बड़ा आंदोलtन खड़ा करने के उद्देश्य से नेताओं का चयन करना, ग्राम पंचायत चुनाव-2027 में मुखिया के 231 पदों के लिए कार्यकर्त्ताओं का चयन करना, 27 जिला पार्षद, 274 पंचायत समिति सदस्यों एवं 2740 वार्ड पार्षदों के पदों के लिए कार्यकर्ताओं का चयन करना, छह विधान सभा स्तर पर चौपालों का आयोजन कर आम जनता की समस्याओं का संकलन कर उनका समाधान के लिए जन-आंदोलन खड़ा करने के लिए नेताओं का चयन करना. छह विधान सभा क्षेत्रवार सम्मेलन आयोजित कराने के लिए दिन एवं समय तय करना, लोकसभा क्षेत्रीय स्तर पर जन-सभाओं / रैलियों का आयोजन कराने के लिए दिनांक, समय, स्थान तय करना, जिला से लेकर प्रखंड, मंडल कमेटियों एवं मंच-मोर्चों को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए सहयोग राशि मुहैया कराना, एसआइआर के काम में बीएलए-2 को और सक्रिय कराना, एआइसीसी एवं पीसीसी के द्वारा निर्धारित आंदोलनों को सफल बनाने की रणनीति तय करना, पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए अनुशासन समिति का गठन करना एवं आगामी 7 सितंबर को रांची लोक भवन के समक्ष प्रस्तावित महा धरना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी पदाधिकारियों व नेताओं से आग्रह करना रहा. (नीचे भी पढ़ें)
उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य रूप से सदस्य रियाजुद्दीन खान, आनन्द बिहारी दुबे, संजीव श्रीवास्तव, ब्रजेन्द्र तिवारी, डा परितोष सिंह, शिवनाथ मांडी, ओमप्रकाश सिंह गुड्डू, लखिंदर करुआ, हेमेंद्र हांसदा, सुरेन्द्र शर्मा, नलिनी सिन्हा, सचिन कुमार सिंह, राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह ने प्रस्तावित विषयों पर विचार-विमर्श एवं चर्चा कर विचारों से अवगत कराया. जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने प्रस्तावित विषयों के संदर्भ में सदस्यों के सुझावों और निर्णाय के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया एवं कहा कि डीपीएसी की बैठक में लिए गए निर्णयों को जल्द ही जिलाध्यक्ष के माध्यम से जिला, प्रखंड, मंडल, पंचायत स्तर पर क्रियान्वित कराया जाएगा.







