जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती कब्रिस्तान के बाद 29 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे कैरेज कॉलोनी निवासी राजा मजुमदार को दो बदमाशों ने मिलकर चाकू व ईंट से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था. इसके बाद गंभीर से घायल युवकों के परिजनों ने बर्मामाइंस थाने में एक मामला दर्ज कराया. इस मामले में बर्मामाइंस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैरेज कॉलोनी बाबकुटी निवासी विरेंद्र सिंह उर्फ बाबू व लखिन्द्र पात्रो उर्फ रितिक को गिरफ्तार किया. (नीचे भी पढ़े)
पूछताछ के क्रम में बदमाशों ने बताया कि पूर्व की दुश्मनी को लेकर राजा मजुमदार को जान मारने की नियत से चाकू व ईंट से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किया गया चाकू व खून लगा जिंस पैंट बरामद किया गया. बाद में पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है.




