जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह ओपी क्षेत्र में सोमवार शाम राहुल शर्मा नामक युवक पर हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल राहुल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है पीड़ित के परिजनों के अनुसार, कुछ महीने पहले भी इन्हीं युवकों द्वारा राहुल पर हमला किया गया था और आज दोबारा उसे निशाना बनाया गया. ( नीचे देखें पूरी खबर )

बताया जा रहा है कि करीब 20 से 25 की संख्या में युवकों ने राहुल पर हमला किया. परिजनों का आरोप है कि राहुल के घर से निकलने के बाद आरोपियों ने उस पर हॉकी, बेसबॉल बैट और कांच की बोतल से हमला किया, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि हमले के दौरान गोली भी चलाई गई, हालांकि गोली राहुल को नहीं लगी और उसके ऊपर से निकल गई. फिलहाल राहुल का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है. शुरुआती तौर पर मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ लग रहा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.




