• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

naval tata hockey academy girls wing : नवल टाटा हॉकी अकादमी ने जमशेदपुर में गर्ल्स विंग का किया उदघाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

naval tata hockey academy girls wing : नवल टाटा हॉकी अकादमी ने जमशेदपुर में गर्ल्स विंग का किया उदघाटन, महिला हॉकी खिलाड़ियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा ट्रस्ट्स की संयुक्त पहल तथा हॉकी ऐस फाउंडेशन (एचएएफ) के तहत संचालित नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ने अपने नए गर्ल्स विंग का आधिकारिक रूप से उदघाटन किया. यह नई सुविधा युवा महिला खिलाड़ियों के विकास के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगी और उन्हें जमीनी स्तर पर खेल की शुरुआत से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं तक आगे बढ़ने का अवसर देगी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रुचि नरेंद्रन और विशिष्ट अतिथि एम. एम. सोमाया, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, उपस्थित रहे. कार्यक्रम में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदरा रामम एवं चेयरमैन, हॉकी ऐस फाउंडेशन भी मौजूद रहे. इस अवसर पर हॉकी ऐस फाउंडेशन के अन्य वरिष्ठ नेतृत्व, टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी, कोच और एचएएफ के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी उपस्थित थे. नए हाई-परफॉर्मेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को पहले वर्ष में 30 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार किया गया है, जिसे दूसरे वर्ष में बढ़ाकर 35 खिलाड़ियों तक किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)

इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें प्रमुख हैं हाई-परफॉर्मेंस एवं रिकवरी जिम्नेजियम, फिजियोथेरेपी रूम, मसाज एवं रिकवरी सुइट्स और विशेष रूप से तैयार सेंट्रल किचन/कैंटीन, तकनीकी एवं शैक्षणिक सहयोग वीडियो एनालिसिस रूम, ऑडियो-विजुअल क्लासरूम और तकनीकी टीम के लिए कार्यालय, आवासीय सुविधा खिलाड़ियों, वार्डन और कोचिंग स्टाफ के लिए विशेष रूप से तैयार आवास की व्यवस्था दिया गया है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रुचि नरेंद्रन ने कहा कि खेल हमेशा से टाटा स्टील की विरासत का अभिन्न हिस्सा रहे हैं और नवल टाटा हॉकी अकादमी जैसी संस्थाओं के माध्यम से यह प्रतिबद्धता आज भी जारी है. टाटा स्टील और टाटा ट्रस्ट्स की यह पहल युवा खिलाड़ियों के लिए एक सुरक्षित और विश्वस्तरीय आवास उपलब्ध कराती है, जहाँ वे सीख सकें, प्रशिक्षण ले सकें और बड़े सपने देख सकें. झारखंड ने भारतीय हॉकी को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि राज्य की बेटियों को अपनी प्रतिभा को उच्चतम स्तर तक ले जाने के लिए हर अवसर मिले. उन्होंने उम्मीद जताई कि यहाँ की हर युवा खिलाड़ी इस अवसर को गर्व और महत्वाकांक्षा के साथ अपनाएगी. सभा को संबोधित करते हुए एम. एम. सोमाया ने कहा कि हॉकी ऐस फाउंडेशन ने जमीनी स्तर से लेकर रीजनल डेवलपमेंट सेंटर और फिर हाई-परफॉर्मेंस सेंटर के रूप में एनटीएचए तक खिलाड़ियों के विकास के लिए एक मजबूत तीन-स्तरीय व्यवस्था तैयार की है. 10 से 11 वर्ष की उम्र प्रतिभाओं की पहचान के लिए महत्वपूर्ण होती है और यह मॉडल सुनिश्चित करता है कि युवा खिलाड़ियों को हर स्तर पर क्रमबद्ध तरीके से तैयार और विकसित किया जाए. एनटीएचए में स्पोर्ट्स साइंस को शामिल किया जाना हाई-परफॉर्मेंस खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है. (नीचे भी पढ़े)

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हॉकी ऐस फाउंडेशन खिलाड़ी के 360-डिग्री विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जो इस पहल को असाधारण और वास्तव में अनूठा बनाता है. हॉकी ऐस फाउंडेशन के चेयरमैन डीबी सुंदरा रामम ने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन हॉकी के लिए एक मजबूत और अधिक समावेशी विकास का मार्ग तैयार करने की कंपनी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. हॉकी ऐस फाउंडेशन का मानना है कि एक खिलाड़ी के विकास के लिए केवल हॉकी मैदान तक पहुंच पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे सही कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस, शिक्षा, पोषण, रिकवरी और सहयोगपूर्ण वातावरण की भी आवश्यकता होती है. यह सुविधा इन सभी पहलुओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगी और युवा महिला खिलाड़ियों को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने में मदद करेगी. हमारा प्रयास केवल बेहतर हॉकी खिलाड़ी तैयार करना ही नहीं, बल्कि ऐसे सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण करना है, जो खेल से आगे के जीवन के लिए भी तैयार हों. पिछले कुछ वर्षों में जमशेदपुर और भुवनेश्वर में हॉकी ऐस फाउंडेशन के कार्यक्रमों ने भारतीय हॉकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इन कार्यक्रमों से जुड़े कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. ऐसे में, जमशेदपुर स्थित नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) में गर्ल्स विंग का उद्घाटन केवल एक नई आवासीय सुविधा की शुरुआत नहीं है. यह युवा लड़कियों के लिए हॉकी में आगे बढ़ने का एक मजबूत मार्ग तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जहाँ उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और अपनी पूरी क्षमता हासिल करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक सहयोग, बुनियादी सुविधाएँ और अनुकूल वातावरण मिलेगा.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur businessman nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का मास्टरमाइंड अशोक सिंह राघव को टीएमएच से मिली छुट्टी, पुलिस ने भेजा सरायकेला जेल, अस्पताल जाने की है जुगत
खबर

Jamshedpur businessman nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का मास्टरमाइंड अशोक सिंह राघव को टीएमएच से मिली छुट्टी, पुलिस ने भेजा सरायकेला जेल, अस्पताल जाने की है जुगत

September 4, 2026
Jamshedpur jmm protest : खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 7 को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, जमशेदपुर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने की घोषणा
खबर

Jamshedpur jmm protest : खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ 7 को प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, जमशेदपुर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने की घोषणा

September 4, 2026
Jamshedpur snatching – सीतारामडेरा में मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने छीनी महिला की चेन, बेटे को चाकू से हमला कर किया घायल
खबर

Jamshedpur snatching – सीतारामडेरा में मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने छीनी महिला की चेन, बेटे को चाकू से हमला कर किया घायल

September 4, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News