जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के आंतरिक कर्मचारियों का भी वेज रिवीजन समझौता बुधवार को हुआ. यूनियन कांफ्रेंस हॉल में एक बैठक आयोजित कर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने यूनियन के सभी पदाधिकारी के साथ मिलकर टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का 1 जनवरी 2025 से लंबित ग्रेड रिवीजन समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी कर्मचारी उपस्थित थे. सारे कर्मचारियों ने ने यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे एवं यूनियन के सभी पदाधिकारी को अभी तक के इस बेहतर ग्रेड रिवीजन के लिए हृदय से बधाई एवं धन्यवाद दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस ग्रेड रिवीजन में यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबू एवं यूनियन के सभी कर्मचारी भी मौजूद थे. इस समझौता के तहत वेज रिवीजन का कार्यकाल 07 साल, मिनिमम ग्रांटेड बेनिफिट 1500 से 3060 रुपये तक, ट्रांसपोर्ट अलाउंस को 1350 से बढ़कर 2100 रुपये और 1450 से बढ़कर 2200 रुपये किया गया. वहीं, हाउस रेंट को रुपए 1100 से बढ़कर 1550 रुपए किया गया. एजुकेशन एलाउंस को 500 रुपए प्रति बच्चे से बढ़कर 1000 रुपये प्रति बच्चा किया गया. मेंटेनेंस के अलाउंस 500 से बढ़कर 950 रुपए एवं 550 रुपए से बढ़कर 1000 रुपये किया गया. मोबाइल एवं इंटरनेट अलाउंस को रुपए 250 से बढ़कर 400 रुपये किया गया. वॉशिंग एलाउंस रुपए 500 से बढ़कर 1250 रुपए किया गया. ट्रांसपोर्ट अलाउंस में एक नई बढ़ोतरी पहली बार हुई जो फोर व्हीलर के लिए 1 सितंबर से लागू होगा, जो 100 रुपये के अतिरिक्त बढ़ोतरी के साथ 2300 रुपये किया गया. कर्मचारियों को टू व्हीलर या फोर व्हीलर दोनों में से कोई एक ही मिलेगा. एचटीसी – 14000 रुपये एवं 18000 को बढ़ाकर 24800 एवं 28800 रुपये तक किया गया. ग्रेड रिवीजन में कर्मचारियों को मिनिमम 5050 रुपए एवं मैक्सिमम 7060 रुपए की बढ़ोतरी प्रतिमाह होगी. यूनियन के सभी कर्मचारियों को ग्रेड रिवीजन का लाभ 1 जनवरी 2025 से एरियर के साथ परंपरा अनुसार भुगतान किया जाएगा.




