मशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित रंकिनी मंदिर के समीप श्रीकृष्ण चैतन्य संघ द्वारा आयोजित जन्माष्टमी पूजा पंडाल का भव्य उदघाटन सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर साकची उत्कल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. श्रीधर प्रधान ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा एक्सएलआरआई के डीन डॉ. संजय पात्रो ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडाल का उदघाटन किया. मंच का संचालन शिवलाल ने किया. उदघाटन के उपरांत भव्य भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

आयोजन को सफल बनाने में टुकुन मोहंती, रवि सिंह, सत्य ब्रत महापात्र, बुलु राउल, सुदर्शन मोहंती, टुकुना पाणी, महेश शर्मा, सुभाष राउल, शुभम, रामलाल, प्रणव महापात्र एवं अरुण राउत्राय सहित श्रीकृष्ण चैतन्य संघ के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा. संघ की ओर से बताया गया कि 3 सितंबर से 6 सितंबर तक अखंड कीर्तन का आयोजन होगा. 6 सितंबर को नारायण सेवा, नगर कीर्तन एवं भगवान श्रीकृष्ण के विसर्जन के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जाएगा.




