जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित डेजी गार्डेन स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया. जन्माष्टमी के रंग में रंगे हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चे बहुत ही प्यारे अंदाज में राधा-कृष्ण बनकर विद्यालय आए. बच्चों की मनमोहक वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया. बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर इस विशेष दिन का खूब आनंद लिया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर बच्चों के लिए एक सुंदर स्क्रैप बुक एक्टिविटी भी कराई गई. इस दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी स्क्रैप बुक में बनाई और उसे अपनी रचनात्मकता से सजाया. बच्चों ने इस गतिविधि में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को जन्माष्टमी के त्योहार और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी बातों को जानने का अवसर मिला. साथ ही, बच्चों की रचनात्मक सोच, कला-कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिला. इस पूरे कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में शिक्षिका श्वेता शर्मा, शशि कला सिंह और शिक्षिका शिक्षा अग्रनिहोत्री का विशेष योगदान रहा. उन्होंने बच्चों को गतिविधियों में उत्साहपूर्वक शामिल किया और कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर तरीके से संचालित किया. उनके प्रयासों से जन्माष्टमी का यह आयोजन बच्चों के लिए एक खुशनुमा और यादगार अनुभव बन गया. (नीचे भी पढ़ें)

बच्चों की प्यारी मुस्कान, सुंदर राधा-कृष्ण की वेशभूषा और रचनात्मक स्क्रैप बुल एक्टिविटी ने पूरे विद्यालय को खुशी और उत्साह से भर दिया. (नीचे देखें तस्वीर)






