रांची : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अगस्त माह में हवाई यात्रियों की आवाजाही में तेजी दर्ज की गई. महीनेभर में रांची एयरपोर्ट पर आने और यहां से विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों की कुल संख्या 1,80,467 रही. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में 89,111 यात्री रांची एयरपोर्ट पहुंचे, जबकि 91,356 यात्रियों ने रांची से विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ान भरी. इस तरह रांची आने वाले यात्रियों की तुलना में यहां से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या 2,245 अधिक रही. आंकड़ों से स्पष्ट है कि अगस्त में एयरपोर्ट से प्रस्थान करने वाले यात्रियों की संख्या आगमन करने वालों से अधिक रही. दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल यात्री आवागमन 1.80 लाख के पार पहुंच गया.




