जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में 1 सितंबर की रात 9 बजे घाटशिला विधानसभा में नशे की हालत में कर चालक के द्वारा कार से नदी के पुल पर एक ही परिवार के चार को कुचला दिया. इसमें महिला नदी में जा गिरी तथा महिला का पति एवं बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. महिला को स्थानीय लोगों ने 1 किलोमीटर आगे सुरक्षित निकाल लिया. इस दुर्घटना में उस महिला का घुटना टूट गया तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. महिला का पति एवं दोनों बच्चों को टाटा मेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. इलाज के दौरान 6 वर्ष की बच्ची श्रेया कृष्णा सिन्हा की मृत्यु हो गई जिसका शव शीतगृह में रखा गया है तथा बच्ची के माता-पिता एवं भाई का इलाज टाटा में अस्पताल में चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

इस घटना की जानकारी होने पर घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन अस्पताल पहुंचे तथा इलाजरत परिवार के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर से बात की और इस परिवार के अन्य सदस्यों से मिल कर बच्ची की मृत्यु हो जाने पर अपनी संवेदना व्यक्त की. विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के साथ पूर्व जिला प्रवक्ता गुरमीत सिंह गिल, सोनाराम सोरेन, विक्रम बेसरा, मंगल सोरेन, राहुल अग्रवाल, मनिंदर सिंह, संदीप शर्मा आदि उपस्थित थे.




