जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मी नाथ गोस्वामी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे से पूजन तथा हवन के साथ हुआ. इस कार्यक्रम के तहत 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन होगा. आज प्रातः 7 बजे से पूजन हवन होने के उपरांत सुबह 9 बजे से अखंड हरि कीर्तन और रामायण पाठ की शुरुआत हुई. इस बीच रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का विशेष पूजन शृंगार और जन्मोत्सव मनाया गया. तत्पश्चात प्रसाद और भोग का वितरण हुआ. शनिवार को प्रातः 10 बजे कार्यक्रम के तहत अखंड हरि कीर्तन और रामायण पाठ का समापन होने के उपरांत विशेष कीर्तन भजन और कुमारी भजन तथा ब्राह्मण भोजन कराया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य पंडित गोविंद झा द्वारा मुख्य यजमान भवेश खान को स्वस्तिवाचन के साथ शुरू कराया. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम के संचालन में मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार मिश्र का सराहनीय योगदान रहा. इसके साथ ही इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मानस मिश्र, महासचिव चंद्रशेखर झा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के साथ- साथ विधायक सरयू राय, विकास सिंह, शिव शंकर सिंह, विजय शंकर मिश्र, चंदेश्वर खान, परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति के पूर्व अध्यक्ष सरोज कुमार मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर, पूर्व कोषाध्यक्ष केसी मिश्र तथा महिला समिति के अध्यक्ष वैदेही मिश्रा के साथ-साथ शहर के कई गनमान्य लोग के साथ- साथ-साथ समिति के समस्त पदाधिकार तथा सैकड़ो सदस्यों ने भाग लिया. अखंड हरि कीर्तन हरे राम हरे राम, राम राम हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे का शुरआत गायक रमाकांत झा, कैलाश ठाकुर, अशोक झा प्रेमी, संतोष ठाकुर, संजय झा, पप्पू झा, मोहन झा, जटाशंकर मिश्र, नन्दू सादा एवं अन्य तथा नाल और ढोलक पर शैलेन्द्र सिंह, संजय झा, अमित ठाकुर, शिवकांत झा आदि ने सामूहिक रूप से किया. समिति अपने मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास पूर्वक और धूमधाम से विगत लगभग 50 वर्षों से मनाते आ रही है. इस कार्यक्रम की जानकारी समिति के संयुक्त सचिव सुरंजन राय ने दी.




