बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुरिया पंचायत के जामजूरकी नदी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार भादुआ गांव निवासी फोगा महतो और हीरो महतो नामक दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, मिली जानकारी के अनुसार वे दोनों रविवार को बाइक से मानुषमुरिया से बाजार कर अपने घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन के चपेट में आ गए. घटना के पश्चात वाहन चालक घटना स्थल से वाहन लेकर फरार हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं मुखिया राम मुर्मु ने घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घटना की सूचना बड़शोल पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस सड़क हादसे से भादुआ गांव में मातम का माहौल है.















