चाकुलिया : राज्य के शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह के विधायक सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन पर रविवार को चाकुलिया विधायक कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी. मौके पर झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने कहा कि शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से पार्टी और राज्य को अपुर्णिय क्षति हुई है. उनकी कमी हमेशा खलेगी. साहेबराम मांडी, गोपन परिहारी,गौतम दास, जगन्नाथ महतो,प्रणव बेरा,राहुल महतो,निर्मल महतो, मिथुन कर,मोहन माईति, गणेश दत्त समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




