जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में पुराने विवाद को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य की तलाश जारी है. वहीं घायल मोहम्द कैफ (24) का इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के अनुसार मोहम्द कासीम (23) के घर पर पुराने विवाद को लेकर मो दिलरेज (24), मो दिलशान, जीसान (25) और मो जसीम दरवाजा धकेलकर मारपीट करने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान कासीम का दोस्त मो कैफ वहां पहुंच गया. आरोप है कि दिलरेज और उसके साथियों ने कैफ पर भारी धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो दिलरेज को गिरफ्तार कर लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया है. एसआइटी लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इलाज के बाद कैफ ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी.




