जमशेदपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम के गोलमुरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के गणमान्य लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. इस दौरान उन्हें सम्मानित कर संगठन एवं समाज के हित में उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त किया गया. स्वागत कार्यक्रम के दौरान टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला ने प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम का स्वागत करते हुए अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न विषयों और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आग्रह किया. इस अवसर पर सतबीर सिंह सोमू एवं सोनू ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के हितों, अधिकारों और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में भाजपा कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश अध्यक्ष के साथ खड़े हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के माध्यम से समाज की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए किए जा रहे कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है. कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य करेंगे. कार्यक्रम में कुलवंत सिंह पहलवान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चंचल भाटिया, सोशल मीडिया प्रभारी रॉकी सिंह, भाजयुमो के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष सरदार नवजोत सिंह सोहल, भाजपा कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, कर्मजीत सिंह कमा, कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह गिल, हैप्पी सिंह, लुक्स लाइक भाजपा नेता तरविंदर सिंह भाटिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री ताजदार आलम जी को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.




