• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 29, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur rural bjp meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’,घाटशिला में भाजपा जिला की आवश्यक मासिक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने और 14 कार्यक्रमों के सफल संचालन की बनी कार्ययोजना

September 11, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर ग्रामीण) की आवश्यक मासिक बैठक आज घाटशिला में जिला अध्यक्ष संजीव सत्य तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे. बैठक में आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूर्वी सिंहभूम जिले में विभिन्न सेवा, सामाजिक सरोकार एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बैठक में अभियान की तैयारियों के साथ-साथ संगठनात्मक संरचनाओं को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, मंडल स्तर पर संगठन के कार्यों की नियमित समीक्षा तथा सभी मंडलों की मासिक बैठकें निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से संपन्न कराने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई. जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखने तथा बूथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया. जिला अध्यक्ष संजीव सत्य तिवारी ने जिला प्रभारी दिनेश कुमार की सहमति से अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए कार्यक्रम प्रभारियों की घोषणा की. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है. उनके सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि जनसेवा को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभियान को पूरी ऊर्जा, सक्रियता और सेवा भावना के साथ सफल बनाएं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें. उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए मंडल एवं बूथ स्तर की गतिविधियों में नियमितता, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद तथा निर्धारित समय पर संगठनात्मक बैठकों के आयोजन को आवश्यक बताया. जिला अध्यक्ष संजीव सत्य तिवारी ने कहा कि 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न मंडलों एवं क्षेत्रों में सेवा, सामाजिक जागरूकता, नवाचार, युवा सहभागिता तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने सभी कार्यक्रम प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर और व्यवस्थित गतिविधियों से होती है इसलिए प्रत्येक मंडल अपनी मासिक बैठक समय पर आयोजित करे, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करे तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करे, इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाएगा. बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ मे बाबूलाल सोरेन, दिनेश साव, हराधान सिंह,हेमंत नारायण देव, गीता मुर्मू, राहुल पाण्डेय, रोहित सिंह परमार, विश्वनाथ बेहरा, चन्दना मुर्मू, कृष्णा शर्मा, ग़ौर चंद्र पात्र, दीपक दंडपात, सूजन मन्ना, मोंटू सिंह, काकुली सिंह, तनुश्री नंदा, जयंत घोष, अमरदीप शर्मा, महादेव महतो, कमलकान्त सिंह,सौरव हांसदा, शुभेदु पात्र उपस्थित रहे। बैठक का संचालन बापटू साव ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम एवं नियुक्त प्रभारी

  1. आशीर्वाद का दिया — गीता मुर्मू एवं माला डे
  2. 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत — चंडी चरण साव एवं रंगलाल महतो
  3. जननी सेवा गाथा — दीपक दंडपात एवं सुखेन दास
  4. आंगन का उत्सव — कृष्णा पाल एवं डोली मुर्मू
  5. कहानी बदलाव की — सूजन मन्ना एवं मंटू प्रजापति
  6. विकसित भारत संकल्प यात्रा — रोहित सिंह परमार एवं चंचल दास
  7. सेवा ज्योति यात्रा — राहुल पाण्डेय एवं गौर चंद्र पात्र
  8. वडनगर से वाराणसी—जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा — देवदत्त साव एवं सुबोध कुमार सिंह
  9. सेवा मेरा योगदान — मोंटू कुमार सिंह एवं साहिल आनंद
  10. सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार — विश्वनाथ बेहरा एवं कृष्णा शर्मा
  11. रंगोली राष्ट्र—घर-घर से राष्ट्र तक, आभार और संकल्प रंगोली — सुनीता देवदूत सोरेन एवं काजल महाकुड़
  12. राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज — लखन मारडी एवं शंकर कालिंदी
  13. जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट — ज्योत्स्नामाई बेहरा एवं चांदना मुर्मू
  14. मोटरसाइकिल यात्रा — बाबूलाल सोरेन एवं विक्रम सिंह
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Singhbhum chamber trade fair – सिंहभूम चैंबर के दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन, शहरवासियों ने जमकर की खरीदारी
खबर

October 29, 2026
Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

October 28, 2026
Next Post
Jamshedpur court order : जमशेदपुर कोर्ट ने दहेज प्रताड़ना मामले में संबलपुर के रहने वाले सीए सौरभ गांधी को किया बरी, शादी के बाद पत्नी के साथ रहा 6 माह, 7 साल तक केस लड़ने के बाद हुई जीत

Jamshedpur administration action : एसआइआर को लेकर आयुक्त जांच करने पहुंचे, उपायुक्त भी सड़कों पर अपनी टीम के साथ जांच करने पहुंचे

Jamshedpur jusco south park school family day : साउथ पार्क जुस्को स्कूल में समारोह पूर्वक मनाया गया फैमिली डे, नन्हे बच्चों ने बड़ों को दिया प्रेम, मित्रता एवं एकजुटता का संदेश, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

मेष राशिधन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम...

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय और दहशत पैदा करने की कोशिश का...

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भाजपा को सींचने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष...

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा के...

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज...

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 01 नवंबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में दो पालियों में...

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की...

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आइएसएलआरटीसी) और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News