चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डिलियामार्चा में ईंट भट्ठा के पास पिकअप वाहन और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई., इस हादसे में टोटो सवार 75 वर्षीय जागय पूर्ति की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई. दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि टोटो पर सवार बुजुर्ग जागय पूर्ति अपने बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे.इस बीच टोटो जैसे ही डिलियामार्चा ईंट भट्ठा के पास पिकअप वैन से टक्कर हो गयी. (नीचे भी पढ़े)
इस टक्कर में टोटो पर सवार तीन लोगों को चोटें आयी. जागय पूर्ति को गंभीर चोट लगने के कारण सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. महिला समेत दो लोगों का भी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.




