पोटका: हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर जुड़ी गांव के समीप बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पोटका पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.(नीचे भी पढ़े)

जानकारी के अनुसार तेंतला ढाकढोला निवासी फनी भूषण सरदार, तेंतलापोड़ा पंचायत निवासी राजकुमार सरदार और कोरगासाई निवासी दुखीराम सरदार आर-15 मोटरसाइकिल से चारडीहा से तेंतला की ओर जा रहे थे. वहीं, हेंसलआमदा पंचायत के बर्गीकोचा निवासी सुनील पुराण हीरो होंडा मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान जुड़ी गांव के समीप दोनों बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई. दुर्घटना में राजकुमार सरदार, दुखीराम सरदार और सुनील पुराण को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जबकि फनी भूषण सरदार का इलाज सीएचसी पोटका में किया गया.







