चाकुलिया : चाकुलिया विधायक कार्यालय में बुधवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही, संगठन को प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया. आगामी 19 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाने का आह्वान किया गया, (नीचे भी पढें)
बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख धनंजय करुणामय ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से केन्द्र सरकार की इस विधेयक के खिलाफ आंदोलन करेंगे. यह लड़ाई केवल किसी पार्टी की नहीं, बल्कि झारखंड के अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है. इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा. मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, बलराम महतो, अमर हांसदा, निर्मल महतो, राम मुर्मू, डोमन हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.







