जादूगोड़ा : जादूगोड़ा यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब, सुंदरनगर द्वारा आयोजित गणेशोत्सव के तहत आज जूनियर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह जिला परिषद सदस्य कुसुम पुर्ती विशेष रूप से मौजूद रहीं. उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी एवं अभिभावक पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा. नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोहित के रुस्तम ग्रुप, द्वितीय स्थान श्रेया, तृतीय स्थान मानवी तथा चतुर्थ स्थान रितिशा कुमारी ने प्राप्त किया. विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों एवं क्लब के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया.







