जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले मे फरार चल रहा एकमात्र शूटर सागर सिंह उर्फ़ शिबू का धनबाद मे एनकाउंटर हो गया है. बताया जाता है कि फरारी के दौरान सागर सिंह उर्फ़ शिबू सिंह धनबाद के निरसा मे छुपा था. धनबाद पुलिस को सूचना मिली. इसके बाद एरिया की घेराबंदी कर दीं गयी. पुलिस को देखकर अपराधी सागर सिंह भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने उसे पर फायरिंग की. उसके पैर में करीब दो से अधिक गोलियां लगी. उसके बाद वह वहां गिर गया जिसके बाद पुलिस ने उसको धर दबोचा. उसके पास से पिस्तौल औऱ गोलियां भी बरामद की गयी है. उसने पुलिस पर भी फायरिंग की थी. उसको नजदीक के अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. (नीचे भी पढ़े)
सागर सिंह धनबाद के पूर्व मेयर नीरज सिंह की हत्या मे शामिल रहा है. नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया से विधायक रही है. उनकी हत्या के मामले मे वह बरी हो गया था. तब से अपराध मे शामिल था. जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखर सबलोक की हत्या में दो शूटर में वह भी शामिल था. इस हत्याकांड में पुलिस अशोक सिंह राघव, सुनील रजक, रितेश सिंह, राजकुमार सिंह उर्फ प्रिंस, अंकित सिंह और अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले मे कोलकाता पुलिस के दो अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है.







