मेष राशि
आज द्वितीय तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक अभिनंदन।आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको प्रसन्न रखेंगे और सुकून देंगे। केवल दिमाग से किया गया निवेश ही फलदायी होगा, इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएं। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। प्यार के नजरिए से यह दिन बेहद खास रहेगा। पार्टनर आपकी योजनाओं और व्यावसायिक सोच के प्रति उत्साही होंगे। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है।
वृष राशि
आज द्वितीय तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक अभिनंदन। दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं, लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ायेगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फरामोशी इसे तार-तार कर देती है। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। दूसरों को यह बताने के लिए अधिक उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में स्वयं को उलझा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको आवश्यकता है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।
मिथुन राशि
आज द्वितीय तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक अभिनंदन। आज लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करें। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएं। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले, लेकिन दिन के अंत तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।
कर्क राशि
आज द्वितीय तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक अभिनंदन। आज जीवनसाथी प्रसन्नता की वजह साबित होगा। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आप आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें तो, अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आयेगा।
सिंह राशि
आज द्वितीय तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक अभिनंदन। लम्बी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी लाभदायक रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। काफी समय फोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। उबाऊ होती शादीशुदा जिंदगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की आवश्यकता है।
कन्या राशि
आज द्वितीय तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक अभिनंदन। आज बाहर का और खुला खाना खाते समय खास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हालांकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। नया आर्थिक समझौता अंतिम रूप लेगा और धन आपकी ओर आयेगा। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बतायेंगी। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखना न भूलें। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत प्रसन्न है। आपको सिर्फ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की जरूरत है।
तुला राशि
आज द्वितीय तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक अभिनंदन। आज मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते समय आपको हिम्मत और मजबूती दिखाने की आवश्यकता है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाखुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बतायेंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना अच्छा रहेगा। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश अनुभव कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज द्वितीय तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक अभिनंदन।आज मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग निवास करता है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। आवश्यकता से समय आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज हो सकता/सकती है। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक या कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज इसी से हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएयेंगे। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से तकरार संभव है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जायेगा।
धनु राशि
आज द्वितीय तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक अभिनंदन। आज क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें। यह आपके बच्चों के हितों को हानि पहुंचा सकता है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा लाभ देंगे। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और प्रसन्नचित बना देगा। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी जिंदगी प्यार-मोहब्बत के नजरिए से ऐसे ही सुगंधित होने को है। आज आराम के लिए बहुत कम समय है क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज का अनुभव आज आप करेंगे।
मकर राशि
आज द्वितीय तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक अभिनंदन। आज गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले नकारात्मकता शिशु को नुकसान हो सकता है। दीर्घावधि लाभ के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड ड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। कार्यालय में आप प्रशंसा पायेंगे। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए फरिश्ता है। उनपर ध्यान करें, यह बात आपको स्वयं ही दिख जायेगी।
कुंभ राशि
आज द्वितीय तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक अभिनंदन। आज किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड खराब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पुरखों की जायदाद की खबर पूरे परिवार के लिए प्रसन्नता ला सकती है। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे, बस एक-एक करके महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जायेंगी। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।
मीन राशि
आज द्वितीय तिथि, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की आप सबों को ढेर सारी शुभकामनाएं व हार्दिक हार्दिक अभिनंदन। आज नशा की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। आप रोमांटिक सोच और सपनों की दुनिया में खोएं रहेंगे। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीके से दिखायेगा।



