जमशेदपुर : जमशेदपुर में आत्महत्या का दौर जारी है, जहां बीती रात दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पहली घटना कपाली का है और दूसरी घटना सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का है. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर से सटे कपाली थाना क्षेत्र के डौमडूबी में बीती रात 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पहचान 22 वर्षीय सद्दाब हुसैन के रूप में हुई है. उनकी मां ने बताया कि बीती रात सद्दाब हुसैन की पंख से लटककर आत्महत्या की, जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

उसकी मां के अनुसार चार महीना पहले उसने प्रेम विवाह किया था. अक्सर उसका सद्दाब के साथ किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था. गुरुवार को भी गांजा पीकर आने को लेकर पत्नी के साथ विवाद हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)

मां का आरोप है कि इस बात को लेकर बहनोई ने उसकी पिटाई की थी, जिससे आहत होकर उसने बीती रात आत्महत्या कर ली. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं दूसरा मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के 31 वर्षीय युवक शुभम साहू का है, जहां बीती रात उन्होंने कालिंदी बस्ती रोड नंबर 5 में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. शुभम टाटा स्टील में ठेकेदार के अंदर मजदूरी के काम करता था. वह नशे का आदी था. शुक्रवार सुबह जब परिजन उठे तो देखा कि वह साड़ी के फंदे से लटका हुआ है. उसे उतार कर एमजीएम अस्पताल लेकर आया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.





