जमशेदपुर : नवरात्र के पावन अवसर पर वॉयस ऑफ जमशेदपुर की ओर से गुरुवार को बिरसानगर में जरूरतमंद माताओं-बहनों के बीच साड़ियां वितरित की गईं. यह कार्यक्रम संस्था के संयोजक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया, ताकि सभी अपने पर्व को खुशी और उल्लास से मना सकें. वॉयस ऑफ जमशेदपुर समाज के जरूरतमंदों के बीच निरंतर सेवा कार्य करती रहती है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह चौहान, मनीष पांडे, मोहित कुमार, राकेश कुमार, रौशन कुमार के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.





