जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में चैंबर के एक दल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में मुलाकात की तथा उनकी दिवंगत माता स्व रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)
चैंबर के दल में चैंबर के उपाध्यक्ष अनिल मोदी एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य पंकज पटेल भी शामिल थे. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस अपार दुःख की घड़ी में अपनी सहानुभूति प्रकट की. चैंबर परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.





