जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर जमशेदपुर के लोगों के लिए खानपान के एक नए ठिकाने ‘इत्यादि / Etcetera’ का उदघाटन साकची गरमनाला के बीएसएनएल टावर कैंपस, नॉर्दर्न टाउन, दयानंद पब्लिक स्कूल के निकट किया गया. इसका उदघाटन टाटा स्टील के वीपी, कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदररमन एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने संयुक्त रूप से किया. ‘इत्यादि / Etcetera’ में शहरवासी दक्षिण भारतीय, उत्तर भारतीय सहित विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल को खास बनाने के लिए यहां विशेष पूजा मेन्यू भी लांच किया गया है. अपने विविधतापूर्ण स्वाद और खास मेन्यू के साथ ‘इत्यादि / Etcetera’ शहरवासियों के लिए एक नए डाइनिंग डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर है.





