जमशेदपुर : नवरात्री के छठे दिन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने दर्जनों दुर्गा पूजा पंडालों का उदघाटन किया और साथ ही पूजा अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. पंडालों में उपस्थित श्रद्धालुओं को नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि मां दुर्गा आप सब के जीवन में शक्ति, सकारात्मकता और समृद्धि प्रदान करें. मौके पर विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में शक्ति की उपासना का व्यापक पर्व है. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक मंगल कालिंदी ने श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति शिव दुर्गा मंदिर छट घाट जोजोबेड़ा , मां का आशीर्वाद फाउंडेशन दुर्गा पुजा समिति” सारजमदा पुराना बस्ती , गोराडीह खुखराडीह स्थित “सर्वपल्ली पूजा समिति” द्वारा आयोजित 55वें वार्षिक श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव , सुंदरनगर सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति द्वारा आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव , सुंदरनगर चौक स्थित सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित , जोगीबेड़ा स्थित कृष्णानगर टेम्पो स्टैंड में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित,श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति शिव दुर्गा मंदिर छट घाट जोजोबेड़ा, सुंदरनगर सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति द्वारा आयोजित , हलुदबनी नामोटोला स्थित सार्वजनीन दुर्गा लक्ष्मी एवं काली पूजा समिति द्वारा आयोजित, वृंदावन कॉलोनी कोचाकुली, परसुडीह स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा, दुर्गा पूजा समिति दुर्गा बाड़ी गोविंदपुर , सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बड़ा गोविंदपुर, श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा दयाल सिटी आदि अन्य पंडालों उद्घाटन किया.





