जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति, कैलाश नगर के पूजा पंडाल का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ललेश सिंह ने की, जबकि मंच का सफल संचालन सचिव अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सीएम रघुवर दास, ललेश सिंह, विजय प्रकाश सिंह, रामकिशोर मिश्रा, संजय सिंह, भूषण सिंह, भोला क्षेत्री, अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, शंकर सिंह, रोशन सिंह, टिंकू मिश्रा, शुभम मिश्रा, सुधीर सिंह सहित समस्त कैलाश नगर वासी एवं माताएं-बहनें भारी संख्या में उपस्थित रहीं. समिति द्वारा जानकारी दी गई कि सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीनों दिन निःशुल्क भोग का वितरण किया जाएगा एवं बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा.





