जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के हिल व्यू कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, हिल व्यू कॉलोनी के रोड नंबर 7 स्थित विश्वकर्मा पथ पर मिश्रा नर्सिंग होम के पास एक घर में चोरों ने लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जा रहा है कि नवमी की रात परिवार के सभी सदस्य मेला घूमने गए थे. (नीचे भी पढ़ें)

इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया. आरोप है कि चोरों ने घर के तीन कमरों के ताले तोड़ने के बाद दो अलमारियों के लॉक भी तोड़ दिए और उनमें रखे सोने के आभूषण व नकदी चोरी कर ली. परिवार के अनुसार, चोरी हुए सोने के आभूषण और नकदी की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. त्योहार के दौरान हुई इस घटना से इलाके में चिंता का माहौल है.





