जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामलों में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान जुगसलाई थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र से तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया. इस प्रकार दोनों थाना क्षेत्रों से कुल चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. (नीचे देखे पूरी खबर)

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके. गिरफ्तारी के बाद सभी चारों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जमशेदपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.





