जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी औऱ झामुमो के केंद्रीय पदाधिकारी मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार का निधन हो गया. 55 साल की उम्र में उनकी पत्नी ने अंतिम सांसे ली. वे अपने पीछे पति मोहन कर्मकार, बेटा औऱ बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

उनके निधन से शोक की लहर है. मोहन कर्मकार की पत्नी की अंतिम यात्रा गुरुवार को दोपहर दो बजे जमशेदपुर के सोनारी आवास से निकलेगी जो बिस्टुपुर स्थित पार्वती घाट पहुंचेगी. वहां उनका अंतिम संस्कार होगा. बताया जाता है कि मोहन कर्मकार की पत्नी काफी दिनों से बीमार चल रही थी.





