जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू बड़ा तालाब में नहाने के दौरान अधेड़ की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू निवासी गोपाल सिंह (47) के रूप में हुई है. उन्हें करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकाला गया. इसके बाद परिजन उन्हें खासमहल सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

बुधवार सुबह नहाने गये थे गोपाल सिंह : मृतक के भाई मनीष सिंह ने अनुसार गोपाल बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे घर के पास के ही तालाब में नहाने चले गये थे. इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में डूबने लगे. फिर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस और मछुआरें पहुंचे और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल ले जाया गया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
मौत की खबर से घर पर पसरा मातम : गोपाल सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों के बीच मातम पसर गया. मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके तीन बच्चे है. वह घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. वे जुगसलाई में किसी चाउमीन फैक्ट्री में काम करते थे. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. (नीचे भी पढ़ें)
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव : बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार सुबह तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका. गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.





