जमशेदपुर : विजयादशमी के पावन और हर्षोल्लास से परिपूर्ण पर्व पर जमशेदपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘प्रयत्न’ द्वारा मानवता और सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया गया. संस्था की ओर से बर्मामाइंस स्थित हिंद आश्रम में एक विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्व के इस पावन दिन समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग के लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके साथ खुशियां साझा करना था. इस पहल की गरिमा बढ़ाने के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने अपने कर-कमलों से आश्रम के जरूरतमंद लोगों को भोजन परोसा और इस सराहनीय कार्य के लिए ‘प्रयत्न’ संस्था की पूरी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की. (नीचे भी पढ़ें)

‘प्रयत्न’ संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया. स्थानीय नागरिकों और आश्रम के लोगों ने संस्था के इस संवेदनशील प्रयास की जमकर सराहना की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि त्योहारों का असली आनंद तभी है जब हम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक खुशियां और सहायता पहुंचा सकें. ‘प्रयत्न’ संस्था द्वारा विजयादशमी के शुभ अवसर पर यह अनुष्ठान करना अत्यंत प्रेरणादायक है. (नीचे भी पढ़ें)
समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है. कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष समर झा ने कहा कि संस्था के सभी सदस्यों का इस प्रकार के आयोजन में महत्वपूर्ण भागीदारी रहती है. संस्था के सभी सदस्यों का हृदय से आभार तथा भविष्य में भी इस तरह के सेवा-कार्य निरंतर जारी रहेगा. संस्था का मुख्य लक्ष्य है कि भोजन के अभाव में कोई भूखा न सोये. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सरयू राय, सुधीर कुमार, रौशन, राजहंस, अंकित, शिबू, मधुरेश, दुर्गेश, आकाश, हर्ष के साथ अन्य कई लोग मौजूद थे.





