सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक अर्जुन नायक उर्फ पाण्डेय को गिरफ्तार किया है. मृतक की पहचान 58 वर्षीय अशोक नायक के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कथित वारदात में इस्तेमाल किया गया खून लगा चाकू, ईंट और खून से सना कपड़ा बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी पार्वती नायक (48) के लिखित आवेदन पर आरोपी अर्जुन नायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में सरायकेला थाना में 20 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में कथित रूप से इस्तेमाल किया गया खून लगा चाकू और ईंट बरामद किया. इसके अलावा आरोपी का खून लगा कपड़ा भी जब्त किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
गिरफ्तार अर्जुन नायक उर्फ पाण्डेय सरायकेला के धातकीडीह स्थित महलीसाई, निचला टोला का निवासी है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.








